PM Kisan Beneficiary List 2024: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 18वीं किस्त की राशि 25 अक्टूबर 2024 को जारी की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देना है।
यदि आपके भी इस योजना मे पंजीकरण कराया, लेकिन अभी तक इस योजना का लाभ आपको नही मिला है, तो आपको ‘PM Kisan Beneficiary List 2024’ को जरूर चेक करना चाहिए, यह सूची यह सत्यापित करने मे सहायता करती है, की क्या आपका नाम सूचीबद्ध है और आपको इस योजना का लाभ क्यों नही मिल रहा है। इसलिए सभी किसानो को इस योजना की किस्त जारी होने से पहले एक बार इसकी लाभार्थी सूची जरूर देखनी चाहिए, ताकि उन्हे यह पता चल सके की उनका नाम क्यों नही आया और यदि कोई त्रुटि है तो उसे जल्दी से सही करवा सके।
PM Kisan Beneficiary List 2024 Overview
Post का नाम | PM Kisan Beneficiary List 2024 |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लॉन्च की तारीख | फरवरी 2019 |
18वीं किस्त की तारीख | 25 अक्टूबर 2024 |
वार्षिक सहायता राशि | 6000 रुपये |
लाभार्थी | भारतीय किसान (विशेषकर छोटे और सीमांत किसान) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in |
पिछली किस्त की रिलीज तारीख | 18 जून 2024 |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, प्रत्येक पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की राशि तीन बराबर किश्तों में दी जाती है। ये राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है ताकि उन्हें खेती के काम में आर्थिक मदद मिल सके।
यह योजना देश के किसानों की वित्तीय स्थिति को सुधारने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए बनाई गई है। 2024 में इस योजना के तहत 18वीं किस्त 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभ
- सीधी आर्थिक सहायता: पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद।
- बैंक खातों में सीधा ट्रांसफर: किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि मिलती है।
- आसान प्रक्रिया: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी स्टेटस चेक और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया आसान।
- कृषि कार्यों में सहायता: किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है।
- कृषि उत्पादन में सुधार: इससे किसान नई तकनीकों को अपना सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पात्रता (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme Eligibility Criteria)
- किसान: योजना का लाभ केवल भारतीय किसानों को मिलता है।
- भूमि मालिक: किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- लाभार्थी की पहचान: आधार कार्ड और बैंक खाता होना आवश्यक है।
- आय सीमा: योजना के तहत आय सीमा का कोई बंधन नहीं है, लेकिन बड़े किसान और व्यावसायिक कृषि करने वाले किसान पात्र नहीं हैं।
- अन्य शर्तें: सरकार द्वारा किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार की नौकरी में लगे व्यक्ति योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवश्यक दस्तावेज: Pradhan mantri Kisan Samman Nidhi Yojana Documents
- आधार कार्ड: पहचान और पंजीकरण के लिए।
- बैंक खाता विवरण: राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर के लिए।
- भूमि दस्तावेज: भूमि की मालिकाना हक की पुष्टि के लिए।
- मोबाइल नंबर: पंजीकरण और स्टेटस चेक के लिए।
- बैंक पासबुक: बैंक खाते की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए।
पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची 2024 देखने की प्रक्रिया?
PM Kisan Beneficiary List 2024 देखने के लिए आपको बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की ओफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2. अब आपके सामने वेबसाइट का ‘Home Page’ खुल जाएगा।
3. होम पेज़ पर आपको ‘Beneficiary List’ के ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
4. अब आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा।
5. जिस पेज़ मे आपको अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करना है।
6. चयन करके के बाद आपको ‘Search’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
7. इसके बाद आपके सामने ‘PM Kisan Beneficiary List 2024’ आ जाएगी, जिसमे आप अपना नाम देख सकते है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन पंजीकरण: PM Kisan Yojana Online Registration
- सबसे पहले आपको PM किसान की Official Website pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘New Farmer Registration’ के लिंक पर क्लिक करें।

PM Kisan Yojana आवेदन फॉर्म भरें
- आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर और भूमि की जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस चेक करें
- पंजीकरण के बाद ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक कर सकते हैं।
- यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना वेरिफिकेशन
- सरकार द्वारा आपकी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो आपको योजना का लाभ मिलेगा।
PK Kisan Yojana Kist प्राप्त करें:
- सफल पंजीकरण और सत्यापन के बाद, राशि आपके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।
पीएम किसान लाभार्थी स्थिति कैसे देखें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी स्थिति देखने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप मे गूगल ब्राउज़र ओपन करें।
2. अब ब्राउज़र मे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ सर्च करनी है।
3. अब आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जाएगा।
4. होम पेज़ पर आपको ‘लाभार्थी स्थिति’ का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
5. अब आपको वहां अपना 12 अंको का आधार नंबर दर्ज करना है।
6. आधार नंबर दर्ज करने के बाद ‘Get Data’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
7. आपकी यह जानकारी पीएम किसान लाभार्थी सूची को खोज शुरू कर देगी।
8. सिस्टम आपके अनुरोध पर कार्यवाही करेगा, और यदि आपका विवरण पीएम किसान योजना के डेटा मे पाया गया तो आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
PM Kisan Registration: पीएम किसान में नए किसान का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?